Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

नागार्जुन अक्किनेनी की प्रेम कहानी | बर्थडे स्पेशल

नागार्जुन अक्किनेनी ने दो शादियां कीं और 10 साल तक बॉलीवुड एक्ट्रेस से किया प्यार। जानें उनकी प्रेम कहानी की हर डिटेल।

नागार्जुन अक्किनेनी की प्रेम कहानी | बर्थडे स्पेशल

ShahrukhBy : Shahrukh

  |  29 Aug 2024 9:04 AM GMT

साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी 29 अगस्त को 65 साल के हो गए हैं। नागार्जुन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। 29 अगस्त 1959 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे नागार्जुन की निजी जिंदगी भी हमेशा से सुर्खियों में रही है। उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन इसके बावजूद वह एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। दिलचस्प बात यह है कि वह अभिनेत्री आज भी 52 साल की उम्र में कुंवारी हैं।

नागार्जुन ने पहली शादी 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती से की थी। उस समय नागार्जुन की उम्र सिर्फ 25 साल थी। बता दें कि लक्ष्मी के पिता डी रामानायडू और नागार्जुन के पिता नागेश्वर राव अच्छे दोस्त थे। नागार्जुन और लक्ष्मी की शादी अरेंज मैरिज थी। लेकिन, यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 1990 में दोनों का तलाक हो गया।

दूसरी शादी अमला अक्किनेनी से

लक्ष्मी से अलग होने के सिर्फ दो साल बाद, 1992 में नागार्जुन ने अमला अक्किनेनी से दूसरी शादी की। शादी के बाद नागार्जुन और अमला के दो बेटे, नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी हुए। लेकिन, इन दो शादियों के बावजूद नागार्जुन का दिल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू पर आ गया।

नागार्जुन-तब्बू का 10 साल लंबा अफेयर

नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर भी साथ देखा गया है। इस दौरान उनके अफेयर की खबरें भी आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब्बू और नागार्जुन ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया। हालांकि, नागार्जुन अपनी पत्नी अमला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, जिसकी वजह से बाद में तब्बू और नागार्जुन अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। गौरतलब है कि तब्बू आज भी 52 साल की उम्र में अकेली रह रही हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। दूसरी ओर, नागार्जुन और अमला अब अपने विवाह में स्थिर दिखते हैं। वहीं, उनके बड़े बेटे, चैतन्य ने हाल ही में 'मेड इन हेवन' की अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से सगाई की है, जबकि उन्होंने पहले सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया था।

Next Story