अजय देवगन की 'रेड 2' में रितेश देशमुख होंगे विलेन

Update: 2024-01-13 12:53 GMT

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 15 नवंबर 2024 है।


हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में विलेन के किरदार के लिए रितेश देशमुख को कास्ट किया गया है। रितेश देशमुख पहली बार बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन के खिलाफ नजर आएंगे।


रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचानी जाती हैं। हालांकि, 'रेड 2' में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख का किरदार एक भ्रष्ट नेता का है।


फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते मुंबई में शुरू हुई थी। इसे मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा।

Similar News