सलमान खान दुबई रवाना, तगड़ी सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर आए नजर

Update: 2024-04-19 12:59 GMT

सलमान खान पर उनके मुंबई वाले घर पर फायरिंग किए जाने के बाद पहली बार विदेश गए हैं। वे दुबई रवाना हो गए हैं। यह घटना के बाद पहला मौका है जब सलमान भारत से बाहर गए हैं।



सोमवार को सलमान खान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे तगड़ी सिक्योरिटी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान काले रंग की शर्ट और जींस पहने हुए हैं। उनके साथ कई बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं।



सूत्रों के अनुसार, सलमान खान दुबई में अपनी फिल्म की शूटिंग की लिए गए हैं।



बीते दिनों सलमान खान के मुंबई वाले घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच कर रही है। इस घटना के बाद सलमान खान पहली बार नजर आए है।

Similar News